फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे के अमौली चौराहे के समीप मुगल मार्ग हाईवे से जाफरपुर सिठर्रा तक करीब होने वाले निर्माण के दौरान गिट्टियां निकल रही थी। जिसकी जांच कराए जाने के दौरान उसे तत्काल दुरुस्त करवा दिया गया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर का प्रकाशन होने के बाद मार्ग के दुरुस्त होने पर स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-2 द्वारा करीब तीन किमी मार्ग का निर्माण जाफरपुर सिठर्रा में कराया जा रहा था। काम अभी पूरा भी नहीं हुआ था कि उसमें डाली जाने वाली गिट्टी उखड़ने लगी थी। जिससे काम की गुणवत्ता पर प्रश्न चिंह लगने लगा था, ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए मार्ग निर्माण को मानकों के अनुरूप न बताते हुए नाराजगी जाहिर की थी। यह भी पढ़ें- सुबह हुई मार्ग की ढ़लाई,शाम को गिट्टी बाहर आई सीडी-2 के एई शैलेंद...