फतेहपुर, जून 6 -- फतेहपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के सात कस्तूरबा स्कूलों में बेटियां इंटर तक की पढ़ाई मुफ्त और आवासीय सुविधा के साथ कर सकेंगी। हाल ही में कार्यदायी संस्था ने नए बने पांच भवनों में से दो (भिटौरा और हथगाम) को बेसिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। इससे पहले केवल पांच ब्लॉकों में ही यह सुविधा मिल रही थी। बेटियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने कस्तूरबा विद्यालय को इंटर तक कक्षाएं संचालन करने के आदेश पर पहले चरण में पांच स्कूलों के उच्चीकरण की मंजूरी मिली थी। जिसमें एकेडमिक के रूप में ऐरायां, हसवां एवं विजयीपुर ब्लाक के बॉ विद्यालयों में छात्राओं को 12वीं तक की आवासीय शिक्षा दी जा रही है। इन्ही के साथ असोथर एवं बहुआ ब्लाक के वि...