हि अच्छी खबर : अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी से गर्दन-कमर दर्द का सटीक इलाज होगा
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- नई दिल्ली। आरएमएल अस्पताल में सोमवार से अत्याधुनिक तकनीक से फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू की गई। इससे गर्दन और कमर दर्द से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, घुटने में दर्द, उम्र के साथ मांसपेशियों में होने वाली कमजोरी, स्पोर्ट्स इंजरी (खेल के दौरान लगने वाली चोट) पर यह असरदार है। फिजियोथेरेपी विभाग में हाई-इंटेंसिटी फोक्स्ड इलेक्ट्रोमैग्नेटिक (एचआईएफईएम) थेरेपी मशीन लगाई गई है। अस्पताल के निदेशक डॉ. अखिलेश्वरी प्रसाद ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक विवेक देवान भी मौजूद थे। मांसपेशियों में गहराई तक करती है असर
फिजियोथेरेपी की प्रभावशीलता फिजियोथेरेपी की विभागाध्यक्ष डॉ. सेजा सेठी ने बताया कि पारंपरिक फिजियोथेरेपी के मुकाबले यह तकनीक अधिक प्रभावी है। गर्दन और कमर दर्द से पीड़ित मरीजों के इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.