अयोध्या, अप्रैल 20 -- भदरसा। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कर्मा कोड़री गांव में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान हिस्से के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनो पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्मा कोडरी गांव में राहुल सोनी की मौत हो गई। तेरहवीं में राहुल सोनी की पत्नी आशा सोनी के बहन के यहां से लोग आए थे। जिसमें हिस्से के बंटवारे को लेकर मारपीट हुई। पूराकलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की गई है। --- यह भी पढ़ें- बरात में किशोरी पर डाले छींटे, दो पक्षों में जमकर मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...