संतकबीरनगर, फरवरी 14 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के परसा पांडेय गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसा पांडेय निवासी निर्मला पत्नी दिलीप कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके पति ने अपनी भाभी आशा रसाल पत्नी संतोष से पैतृक हिस्से की भूमि की मांग की थी। इसी बात को लेकर आरोपितों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि घटना के कुछ ही देर बाद भाभी के पिता हरिशंकर, भाई विशेष कुमार, राम दयाल, शुभावती पत्नी हरिशंकर, राजेन्द्र पुत्र पलटू, शशिकला पत्नी राम दयाल निवासी ग्राम परतिया थाना बखिरा तथा दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंच गए। सभी ने लाठी-डंडों व धारदार हथिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.