हिस्से की जमीन पर कब्जे का आरोप
औरंगाबाद, मई 22 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के ओबरा थाना अंतर्गत पोकठा गांव निवासी रमाशंकर पांडे ने औरंगाबाद एसपी को आवेदन देकर अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की है। एसपी को दिए आवेदन में रमाशंकर पांडे ने कहा है कि वर्ष 1986 में शिड्यूल बनाकर सभी हिस्सेदारों के बीच जमीन का बंटवारा कर दिया गया था। बंटवारे के अनुसार सभी लोग अपने-अपने हिस्से की जमीन पर दखल कब्जा रखते हैं तथा मालगुजारी रसीद भी कटवा रहे हैं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2024 से उनका भतीजा नागेंद्र पांडे उर्फ नन्हकू पांडे उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा किए हुए है। विरोध करने पर कई बार मारपीट की गई तथा लगातार धमकी दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठित होकर उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.