गोंडा, अप्रैल 15 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरेडाढू निवासी लाल चन्द दूबे ने थाने पर तहरीर दिया है कि सुबह बाग के हिस्सेदारी के विवाद को लेकर भाई दुखहरन दूबे व लड़का हर्ष वर्धन ऊर्फ गोलू ने मिलकर वादी व पत्नी प्रभा देवी को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारा-पीटा तथा दुबारा फिर मारने की धमकी भी दी है। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...