हिस्सा बंटवारा को लेकर महिला कि सरिया से पिटाई, चार पर रिपोर्ट
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 27 -- आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में बंटवारे में हिस्सा मांगने पर मनीषा गौतम पत्नी नरेन्द्र गौतम को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने राम आश्रय, गौतम विकास, गौतम छोटू, प्रियंका गौतम व मोनिका गौतम के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि वह हिस्सा बंटवारा की बात को लेकर उसे आरोपियों ने गाली दी। जब उसने विरोध जताया तो उसे डंडा, सरिया से पीटकर लहूलुहान कर दिया। धमकाया कि अगर हिस्सा मांगा तो जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवेचना उपनिरीक्षक हरींद्र नारायण राय को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.