हिस्ट्रीशीटर 1.2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
हरदोई, जुलाई 5 -- सुरसा। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसा पुलिस ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम तारापुरवा मजरा धिन्नी तुसौरा निवासी अनिल पुत्र शंकर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल थाना सुरसा का हिस्ट्रीशीटर है। उसके विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर विधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.