गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सत्यापन के दौरान 35 मृत हिस्ट्रीशीटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जबकि 157 हिस्ट्रीशीटर लापता पाए गए हैं। पिछले तीन महीनों से इनका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अब मुखबिर तंत्र और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से इन लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त तो नहीं हैं। इसी क्रम में पुलिस ने तीन दिवसीय सघन सत्यापन अभियान शुरू किया है। जिले में कुल 1789 हिस्ट्रीशीटर चिन्हित हैं। अभियान के पहले ही दिन 1645 का सत्यापन पूरा कर लिया गया। इनमें 1013 हिस्ट्रीशीटर अपने घरों पर मिले, जबकि 122 जेल में बंद पाए गए। वहीं 329 के परिजनों ने बताया कि वे रोजी-रोटी के लिए द...