संतकबीरनगर, मार्च 23 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में 14 साल से चल रहा भूमि विवाद का मामला सुलझ गया। कांटे चौकी प्रभारी उमाशंकर तिवारी के प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच आपसी सामंजस्य से समझौता कराया गया, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हो गए।विवाद के प्रथम पक्ष राम नरेश चौधरी पुत्र सीताराम और द्वितीय पक्ष अभिनन्दन पुत्र विक्रम हैं। दोनों विशुनपुर गांव के निवासी हैं। जिनके बीच लंबे समय से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह मामला जब पुलिस चौकी पर पहुंचा तो सबसे पहले दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया। जब सभी बिंदुओं पर दोनों पक्षों को समझाया गया तो दोनों पक्ष राजी हो गए। पुराना विवाद कुछ पल में ही खत्म हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने कांटे पुलिस चौकी प्रभारी को धन्यवाद...