हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर हत्याकांड में दो और गिरफ्तार
प्रयागराज, अप्रैल 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जार्जटाउन थाने के हिस्ट्रीशीटर साजन मेहतर के हत्या के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, मुख्य आरोपी समेत दस नामजद अभी भी फरार हैं। जार्जटाउन पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।26 सितंबर 2025 की देर रात साजन मेहतर की ईंट-पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जार्जटाउन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सिकंदर पासी समेत 15 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। आरोप है कि सिकंदर पासी और साजन मेहतर के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। सिकंदर पासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजन मेहतर की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूर्व में अंकित पांडेय, राम सिंह पासी, अमित कुमार, शीलू और प्रिंस भारतीया उर्फ नन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.