सीतापुर, अगस्त 10 -- सीतापुर। तालगांव पुलिस ने मजलिसपुर मोड़ के पास से बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे दो हिस्ट्रीशीटर सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर विजय व ओमकार सहित रंजीत शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो देशी तमंचे, कारतूस और नगदी बरामद की है। अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...