हिस्ट्रीशीटर सलमान को उठाकर लाई पुलिस, जीडी में तस्करा डालकर छोड़ा
मेरठ, जून 15 -- कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सलमान को शनिवार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उससे घंटों पूछताछ चली। बाद में जीडी में तस्करा डाल थाने से सलमान को छोड़ दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बतााया कि मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाने की पुलिस हथियार तस्करी के मामले में वांछित सलमान के भाई आमिर की तलाश में मेरठ पहुंची थी। पुलिस ने सलमान के मकान पर दबिश दी और उससे आमिर के संबंध में पूछा। उसे कोतवाली लाया गया, जहां कई घंटे तक उससे पूछताछ होती रही। सलमान को हिरासत में लेने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। एसपी सिटी और सीओ कोतवाली पहुंचकर मामला शांत कराया।आरोपी आमिर के खिलाफ दो दिन पहले ही थाना लोहियानगर में 50 लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर पुलिस पहले से ही उसे हथियार तस्करी से जुड़े मामले में तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.