हिस्ट्रीशीटर समेत पांच लोगों पर अगवा के प्रयास का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ, मई 30 -- खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी जीएसटी के इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने गांव के हिस्ट्रीशीटर पर साथियों संग घर में घुसकर गाली गलौज करने और पिस्टल तानकर अगवा करने के प्रयास को आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव कैली निवासी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार वह अपने घर पर थे। रात करीब 10 बजे गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ कलवा पुत्र टीटू, तुषार उर्फ राजा पुत्र पंकज, विपिन पुत्र जयपाल, हर्षित पुत्र विरेंद्र, लव उर्फ सोनी पुत्र ललित कार से आए और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध कर पर पिस्टल तान कर अगवा करने तथा जान से मारने का प्रयास किया। उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने बताया कि दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.