बरेली, मार्च 14 -- कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनोद राठौर को प्रशासन ने छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत यह कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ बहिष्कार की प्रक्रिया लागू की है। विनोद राठौर निवासी ग्राम रम्पुरा कमन थाना फतेहगंज पूर्वी के खिलाफ बरेली समेत अन्य जिलों में गंभीर धाराओं में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ बलवा, मारपीट, हमला समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। थाना फतेहगंज पूर्वी में उसके खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज हैं, जबकि थाना फरीदपुर में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा थाना बारादरी में एक और शाहजहांपुर के थाना कटरा में भी छह मुकदमे पंजीकृत हैं।प्रशासन का कहना है कि विनोद राठौर अपनी गुंडागर्दी और निजी स्वार्थ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.