बागपत, जून 10 -- बड़ौत में हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या की थी। घटना को अंजाम देकर भाग रहे वरुण लुहारी को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। उसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बुधवार को वरुण के परिजन और ग्रामीण कोतवाली पहुंचे,जहा पर उन्होंने वरुण की हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बड़ौत में दिल्ली रोड पर मंगलवार की सरेशाम अपनी कन्फेक्शरी की दुकान पर बैठे सोहनलाल और उनके बेटे विकास की हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी के परिजनों ने की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग हत्या कर भाग रहे वरूण लुहारी को भीड़ ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था। वरुण ने मेरठ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वरुण की...