हिस्ट्रीशीटर राजू करिया ने की थी खूटी की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
कानपुर, जून 5 -- कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली थाने के हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूटी की हत्या के मामले में गुरुवार देर रात रेलबाजार पुलिस ने उसके साथी हिस्ट्रीशीटर राजू करिया को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपित ने चोरी के माल के बंटवारे और एक घटना के दौरान जाहिद के मौके से भाग जाने के कारण हत्या को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। ग्वालटोली मकबरा निवासी 35 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर मो. जाहिद उर्फ खूटी शनिवार को रक्तरंजित हालत में टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हास्पिटल के पास मिला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसे इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद हिस्ट्रीशीटर के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि उसकी बादश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.