प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में 17 जून 2025 को चचेरे भाइयों को गोली मारने के मुख्य आरोपी मस्सन अली की सवा करोड़ रुपये की छह जमीन शुक्रवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने कुर्क कर लिया। पुलिस के मस्सन पर गैंगस्टर लगाने के बाद डीएम शिवसहाय अवस्थी ने जमीन कुर्क किए जाने का आदेश दिया था। मस्सन अली चचेरे भाइयों को गोली मारने के साथ ही तत्कालीन शहर कोतवाल जयचंद भारती को पैकेट देने का आरोपी है। वह वर्तमान में जेल में बंद है। शहर कोतवाल सुभाष यादव ने मस्सन सहित उसकी गैंग के 16 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। डीएम शिवसहाय अवस्थी ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि मस्सन ने करीब सवा करोड़ रुपये की छह जमीन अपराध से हुई आय से खरीदी है। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार ...