प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अंतू के हिस्ट्रीशीटर आममऊ ककरहा निवासी मस्सन अली की कोतवाली नगर में खड़ी कार गैंगस्टर में कुर्क कर ली गई। अभी दो वाहनों की कुर्की बाकी है। नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में चचेरे भाइयों को गोली मारने के बाद की गई गैंगस्टर की कार्रवाई की सुनवाई के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने एक कार और एक बाइक कुर्क करने का आदेश दिया था। बिहारगंज गोलीकांड के बाद से ही उसकी कार नगर कोतवाली में खड़ी थी। पिछले दिनों उसे कोर्ट से रिलीज करा लिया गया, लेकिन डीएम के आदेश पर एसओ देहात कोतवाली पुष्पराज सिंह ने करीब सात लाख रुपये कीमत की कार गुरुवार को कुर्क कर लिया। यह भी पढ़ें- मस्सन अली सहित तीन गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...