हिस्ट्रीशीटर मस्सन, भाई मोनू की 14.30 लाख की संपत्ति कुर्क
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- बिहारगंज में चचेरे भाइयों को गोली मारने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर मस्सन अली, उसके भाई अलीम उर्फ मोनू की 14.30 लाख रुपये की चल संपत्ति बुधवार को पुलिस ने कुर्क कर लिया। पुलिस ने मस्सन को गैंग लीडर बताते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। अंतू थाना क्षेत्र के आममऊ ककरहा गांव निवासी मस्सन अली हिस्ट्रीशीटर है। डीएम अभिषेक पांडेय ने मस्सन और उसके भाई अलीम उर्फ मोनू की आपराधिक तरीके से अर्जित संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। मामले की विवेचना कर रहे देहात कोतवाली एसओ पुष्पराज सिंह ने बुधवार को अलीम की 12 लाख की स्कार्पियो, 1 लाख की बाइक और मस्सन की 1.30 लाख की एक बाइक कुर्क कर लिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.