हिस्ट्रीशीटर बाप-बेटे की 3 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; स्मैक तस्करी से बनाई अकूत दौलत
संवाददाता, जून 24 -- बरेली में पुलिस ने कुख्यात स्मैक तस्कर एवं उसके पुत्र पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी से अर्जित तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार रुपयों की चल-अचल संपत्ति फ्रीज कर दी। पिता-पुत्र दोनों हिस्ट्रीशीटर हैं। पिता जेल में बंद है। मीरगंज थाने की पुलिस ने स्मैक तस्कर पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा पुत्र रमेश चंद्र एवं उनके पुत्र रोहित शर्मा उर्फ हनी गुलड़िया मीरगंज की नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित चार वाहनों एवं चार कीमती प्लाट को फ्रीज कर दिया। फ्रीज की संपत्ति की कीमत तीन करोड़, 20 लाख एवं 15 हजार रुपए है। पुलिस ने संपत्ति को सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक तस्करों एवं विदेशी मुद्रा हेराफेरी करने वालों की संपत्ति जब्ती अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट दिल्ली की मदद से फ्रीज की है।आरोपी ने पुत्र को भी धंधे में उतारा 2021 से पंकज द्वारा अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.