उरई, जून 5 -- माधोगढ़। संवाददाता पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रेंढर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी रज्जू उर्फ राजपथ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और पांच वारंट भी जारी थे।थाना प्रभारी अभिनेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 5 जून को मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अमित शुक्ला, कांस्टेबल नवीन कुमार, अंशुल कुमार वर्मा व कौशल यादव ने ग्राम कन्हरपुरा निवासी रज्जू उर्फ राजपथ सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा। वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी पर चोरी, बलवा, मारपीट, गाली-गलौज व चोरी का माल बरामदगी समेत 13 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के पर्यवे...