हिस्ट्रीशीटर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
बुलंदशहर, जून 17 -- कोतवाली पुलिस और शातिर हिस्ट्रीशीटर बदमाश की मंगलवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। एक माह पूर्व हुई एसडीएम कॉलोनी स्थित फैक्ट्री संचालक के बंद मकान में लाखों की चोरी की वारदात मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम संतपुरा बंबे की पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस के रुकने के इशारे को अनदेखा कर वह नगला कालां की ओर भागने लगा। पीछा करने पर कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.