अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग व कार में तोड़फोड़ के मामले में भाजपा नेता के भतीजे व अन्य की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी घर से फरार हैं और मोबाइल फोन बंद है। गभाना क्षेत्र के गांव रसीदपुर गोरना निवासी छोटू उर्फ दीपक पर शनिवार को सूतमील चौराहे के पास बाइक पर आए युवकों ने हमला कर दिया था। छोटू अपने दोस्त आयुष उर्फ नोनो व बबलू के साथ कोर्ट में अपने मुकदमे की तारीख करके कार से लौट रहा था। मामले में नगला कलार निवासी प्रियेंद्र उर्फ मोंटी, गोल्डी पंडित उर्फ पुलकित, चूहरपुर निवासी दीपक व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप था कि नामजदों ने कार रोककर तोड़फोड़ व छोटू के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से गोली मारी, जिससे कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी प्रियेंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.