गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महुआपार (तेतरिया टोला) निवासी एक परिवार हिस्ट्रीशीटर की धमकी से दहशत में है। पीड़ित रामबचन चौधरी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि 26 तारीख को शराब के नशे में धुत कुछ मनबढ़ उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दिए। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मनबढ़ों से पूछताछ कर लौट गई। पुलिस के जाते ही आरोपी फिर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर है, जिससे भय का माहौल है। थाने पर तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.