हिस्ट्रीशीटर पर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज
मेरठ, मई 11 -- सरधना थाना क्षेत्र के कालंदी गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। आशीष कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह अपनी मां के साथ गांव में रहता है और पिछले कुछ दिनों से भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। आरोप है कि गांव निवासी प्रमोद पुण्डीर, जो कि हिस्ट्रीशीटर है, उसे लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अपहरण, डकैती और हत्या जैसे गंभीर मुकदमे विभिन्न स्थानों पर दर्ज हैं। साथ ही उसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.