हापुड़, अप्रैल 7 -- हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कन्हैय्यापुरा में किराये के मकान में रहने वाले एक परिवार पर उसके पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर ने अपने परिवार के साथ मिलकर हथौड़ों से हमला कर दिया, जिसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपियों ने फिर से परिवार के साथ मारपीट करते हुए मुकदमा वापस लेने का दवाब बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात की शिकायत जब पीड़ित परिवार ने पुलिस से की तो मदद करने के बजाय पुलिस ने उल्टे परिवार को मकान खाली कर दूसरे स्थान पर जाने की सलाह दी। अब एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाली में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला कन्हैय्यापुरा निवासी लकी ने बताया कि वह राजेश के मकान में किराये पर रहता है। इसी मकान में रामगोपाल औ...