हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर
मेरठ, जुलाई 29 -- मेरठ/मवाना। मवाना थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी को सरेराह गोली मार दी। पिस्टल से की गई फायरिंग में एक गोली व्यापारी की कमर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी है। काबलीगेट निवासी सलमान कपड़ों का कारोबार करता है। मंगलवार शाम वह अपने दोस्त उस्मान से मिलने जा रहा था। उस्मान हाल ही में गाजियाबाद से वापस लौटा था। रास्ते में उसकी मुलाकात पड़ोस में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ तीस मार खां से हो गई। दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि राजा ने पिस्टल निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.