हिस्ट्रीशीटर तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार
गौरीगंज, मई 14 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार को आपरेशन चक्रव्यूह की चेकिंग के दौरान पुलिस ने संतोष सिंह उर्फ लल्लू पुत्र जगत बहादुर सिंह निवासी मुड़ियापुर थाना मुसाफिरखाना को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना मुसाफिरखाना का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट तथा गुंडा नियंत्रण अधिनियम समेत कई मामले पूर्व से दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- युवक को तमंचा लेकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.