हिस्ट्रीशीटर तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार
इटावा औरैया, जून 24 -- सैफई। वैदपुरा थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश बन्टी उर्फ पवन यादव को मंगलवार रात महोला जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी बन्टी उर्फ पवन नगला देवसन का लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना वैदपुरा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अवैध शस्त्र, धोखाधड़ी तथा आबकारी अधिनियम समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.