इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जसवंतनगर। पुलिस ने मोहल्ला यादव नगर निवासी रुचिन यादव को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट, धमकी, रंगदारी और एससी-एसटी एक्ट समेत करीब एक दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि रुचिन यादव क्षेत्र का चिन्हित अपराधी है और हाल ही में मोबाइल के जरिए धमकी देकर रंगदारी मांगने की शिकायतें मिली थीं। साथ ही थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। मंगलवार रात 10 बजे सूचना मिली कि वह कटरा विलोचियान तिराहे पर अवैध असलहे के साथ खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.