मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर अपराधी को शनिवार को जनपद सीमा से निष्कासित कर दिया। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर किया। जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त रिक्की खान निवासी हट्ठी मदारी थाना कोतवाली को जिला बदर करने के बाद जनपद सीमा से निष्कासित करने की कार्रवाई किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर जनपद सीमा मऊ से चार माह तक के लिए बाहर किया गया है। इस दौरान जनपद सीमा के अंदर दिखने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुपालन में अभियुक्त रिक्की खान को आरक्षी के माध्यम से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में साथ ले जाकर मऊ सीमा के बाहर छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...