हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हमला
मेरठ, जून 3 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैर जमानती वारंट तामील कराने पहुंची पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और धक्का-मुक्की के बीच आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया। मामले में पुलिस ने दो महिता समेत तीन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक लालकुर्ती के घोसी मोहल्ला निवासी बादल पुत्र मुन्नालाल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में न्यायालय ने बादल और उसके भाई सोनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को लालकुर्ती पुलिस वारंट तामील कराने उनके घर पहुंची थी। पुलिस ने जैसे ही बादल को पकड़ने का प्रयास किया, मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। आरोप है कि इस दौरान पुलिस का विरोध शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.