हापुड़, अप्रैल 12 -- कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने मोहल्ला त्यागी नगर निवासी एक हिस्ट्रीशीटर को जिला बदर कर दिया। इस संबंध में हिस्ट्रीशीटर के घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है। छह महीने के लिए अब हिस्ट्रीशीटर जिले की सीमा में दिखाई नहीं देगा। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला त्यागी नगर निवासी अतुल त्यागी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर विभिन्न धाराओं के अपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को छह महीने के लिए जिला बदर करने की कार्रवाई की है। शनिवार शाम को पुलिस टीम ढोल के साथ हिस्ट्रीशीटर के मकान पर पहुंच गई। जहां पर टीम ने ढोल बजाकर मुनादी कराई और छह महीने के लिए हिस्ट्रीशीटर अतुल त्यागी को जिला बदर करने के निर्णय के बारे में जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिया कि यदि इस कार्रवाई के बाद आरोपी जिले की सीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.