गाज़ियाबाद, अप्रैल 4 -- मोदीनगर,संवाददाता। हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल चौधरी उर्फ कालू पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की पांच टीम दबिश दे रही है। भाकियू इंडिया ने दो दिन के अंदर गिरफ्तारी ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अब वह खतरे से बाहर है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल चौधरी उर्फ कालू पर शुक्रवार रात तो पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। उसके जबड़े,गर्दन,सीने और पेट में गोली लगी थी। गाजियाबाद के निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेन्द्र पहलवान ने बताया कि राहुल चौधरी संगठन का जिलाध्यक्ष है। वह गाजियाबाद के अस्पताल पहुंचे और उसका हाल चाल जाना। मुनेन्द्र पहलवान ने बताया कि हमलवारों की गिरफ्तारी का दो दिन का समय दिया गया है। अगर दो दिन में हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उनका संगठन मोदी...