गोरखपुर, जनवरी 22 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के मझौरा निवासी राइस मिल मालिक अजीत गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटर के भाई पर जान-माल की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अजीत गुप्ता के अनुसार,16 जनवरी 2026 की रात हिस्ट्रीशीटर अपने साथी तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर राइस मिल परिसर से कुटाई के लिए रखे गए धान के लाट से करीब 30 बोरा धान चोरी कर ले गया था। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर हरपुर-बुदहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10 बोरा धान बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। पीड़ित का आरोप है कि जेल जाने के बाद हिस्ट्रीशीटर का भाई उसे और उसक...