हिस्ट्रीशीटर के बेटे समेत चार पर मारपीट और तोड़फोड़ का केस
गोरखपुर, मई 21 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलिरहा थाना क्षेत्र के जैनपुर में आपसी विवाद को लेकर हिस्ट्रीशीटर के बेटे समेत चार लोगों पर मारपीट और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैनपुर टोला सत्यनगर निवासी अशोक निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब दस बजे गांव के रामभवन, उसके बेटे हरेन्द्र, इंद्रजीत और हिस्ट्रीशीटर चंदे के बेटे अंगद आपसी विवाद को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। मना करने पर आरोपित लाठी-डंडों से हमला करने लगे।बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी ऊषा देवी, बेटी बबीता, लक्ष्मीना और अनुज को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजे और गाड़ी में तोड़फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.