झांसी, मई 21 -- झांसी (मऊरानीपुर)। झांसी के मऊरानीपुर न्यायालय में लंबे समय से गैर-हाजिर एक हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर नई बस्ती स्थित हिस्ट्रीशीटर के घर पहुंचकर धारा 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा किया गया। इससे पहले मुनादी कराई गई। पुलिस के अनुसार जयहिन्द निवासी नई बस्ती, थाना मऊरानीपुर, मुकदमा अपराध संख्या 424/1995 धारा 411/401 भादवि में वांछित चल रहा है। मामले में आरोपी के लगातार न्यायालय में हाजिर होने को कहा गया। लेकिन, उपस्थित न होने पर माननीय न्यायालय जेएम मऊरानीपुर द्वारा उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू तथा धारा 82 सीआरपीसी के आदेश जारी किए गए थे।गुरुवार को इसी कड़ी में एसआई अंकित राजावत, एसआई सुभाष यादव, अभिषेक सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस आरोपी के घर पहुंची। भारी पुलिस को देख वहां हड़कंप...