लखनऊ, मई 6 -- सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके में हिस्ट्रीशीटर सचिन उर्फ कालिया की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच से छह संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। संदिग्धों से पूछताछ में पुलिस को हत्यारों के संबंध में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, भाई जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुशान्त गोल्फ सिटी इलाके के अवध विहार योजना सेक्टर आठ में नगराम रोड स्थित एक स्कूल के पीछे मंगलवार को हिस्ट्रीशीटर सचिन उर्फ कालिया (30) का शव पड़ा मिला। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली मारे जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ था। सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस के मुताबिक मृतक के खिलाफ हत्या व...