हिस्ट्रीशीटर की हत्या में दो आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज
बागपत, जुलाई 27 -- बागपत। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार ने शामली के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली देवी के हिस्ट्रीशीटर पति विवेक उर्फ विक्की की हत्यारोपी सुनीता और लोकेंद्र की जमानत याचिका सुनवाई के बाद खारिज कर दी। दोनों आरोपी मार्च माह से जेल में बंद है। शामली जिले के बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली ने गत 11 मार्च को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि गांव से दोघट कस्बे में आई बारात में वह पति विवेक के साथ आई थी। फार्म हाउस की पार्किंग में बात करते समय गांव के ही प्रिंस और रजत ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसके पति विवेक उर्फ विक्की की हत्या कर दी। रजत और प्रिंस ने अपनी मां सुनीता व ताऊ लोकेंद्र के कहने पर हत्या की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद भाग रहे एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया था, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.