उन्नाव, अप्रैल 3 -- सुमेरमुपर। बिहार थानाक्षेत्र के मुनऊखेड़ा गांव में गुरुवार रात मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। बाइक टकराने को लेकर शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि हिस्ट्रीशीटर ने अवैध तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें छत पर खड़ा 14 वर्षीय किशोर घायल हो गया। घरवाले उसे आननफानन सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव निवासी अर्पित पुत्र शिवबहादुर का गांव के ही बेटू से बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। दिन में शुरू हुआ यह विवाद रात करीब 10 बजे फिर से भड़क उठा और दोनों पक्षों के बीच तीखी कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद अर्पित अचानक अवैध तमंचा लेकर मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। इसी दौरान अपने घर की छत पर खड़े होकर झगड़ा देख रहे 14 वर्षीय अक्ष प्रताप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.