हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित
बरेली, जून 3 -- एसएसपी अनुराग आर्य ने हिस्ट्रीशीटर की निगरानी में लापरवाही पर करगैना चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिरोही को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कराई गई है। सुभाषनगर में हिस्ट्रीशीटर अजय साहू के विरुद्ध प्रभावी निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की गई। अजय साहू का नाम बारादरी और इज्जतनगर क्षेत्र में दर्ज छिनैती की घटनाओं में सामने आया। सुभाषनगर में हिस्ट्रीशीट संख्या-23 बी संचालित है। फिर भी अजस साहू की निगरानी में अनदेखी की गई। यक्ष एप की एसओपी के अनुरूप हिस्ट्रीशीटर की नियमित निगरानी नहीं हुई। वहीं राजेंद्र सिरोही ने 35 विवेचनाओं में केवल 11 का निस्तारण किया था। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों का निष्पादन कर विधि - व्यवस्था को रखें दुरुस्त अन्य अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं मिली।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.