लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह की निगरानी में लापरवाही बरतने और फरियादियों से ठीक व्यवहार न करने के कारण इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव को पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, मड़ियांव थाने में तैनात रहे अतिरिक्त निरीक्षक अंजनी मिश्रा को गुंडबा थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।इंस्पेक्टर प्रभातेश पर कार्यों में लापरवाही बरतने और कार्यकर्ताओं से ठीक व्यवहार करने की शिकायत उच्चाधिकारियों से बीकेटी के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी ने भी की थी। दरअसल, पूर्व विधायक से बीते दिनों उनके कार्यकर्ताओं ने इंस्पेक्टर गुडंबा पर गलत मुकदमे दर्ज करने की शिकायत की थी। उधर, विकासनगर इलाके में गुडंबा थाने के हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह ने दो दिन पूर्व पुरानी रंजिश को लेकर कई राउंड फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.