हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
आजमगढ़, जून 23 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में सोमवार की आधी रात को एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह गांव से एक सौ मीटर दूर स्थित बाग में उसका रक्त रंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी 22 वर्षीय नागेंद्र यादव पुत्र हरेंद्र यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के कुल नौ मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं। वह काफी दिनों से घर पर ही रहता था। परिजन का कहना है कि सोमवार की रात को वह घर से निकल कर चला गया किसी को जानकारी नहीं हो सकी। इधर मंगलवार की सुबह गांव से सौ मीटर दक्षिण तरफ स्थित बगीचे में उसका रक्त रंजित शव पड़ा देख ग्रामीणों ने परिजन के साथ ही पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.