बरेली, मई 3 -- फरीदपुर। रायपुर हंस में इंद्रपाल की हत्या के पीछे प्रेम विवाह की रंजिश बताते हुए उसके भाई ने हिस्ट्रीशीटर ऋषिपाल सिंह समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। ऋषिपाल कटरी में हुए ट्रिपल मर्डर का भी आरोपी है। वहीं पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या से पूर्व इंद्रपाल सिंह का गांव के ही चार लोगों से झगड़ा हुआ था, जो फरार हैं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं। फरीदपुर के गांव रायपुर हंस निवासी 40 वर्षीय इंद्रपाल सिंह की गुरुवार रात बाग में सोते समय गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे इंद्रपाल का खून से लथपथ शव चारपाई पर छोड़कर भाग गए थे। इस मामले में उसके भाई उमेश पाल सिंह ने गांव में ही रहने वाले कटरी में ट्रिपल मर्डर के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ऋषिपाल सिंह, उसके बेटे सर्वेश, संगम व विक...