मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- जानसठ। कोतवाली परिसर में मंगलवार को सी ओ ऋषिका सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से पूरी तरह दूरी बनाए रखने की कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ऋषिका सिंह ने उपस्थित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जुड़कर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन व्यतीत करने की नसीहत दी। कोतवाली परिसर में इन दिनों चल रहे पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी सीओ ऋषिका सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.