सोनभद्र, जून 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए जिले की पुलिस ने नई निगरानी व्यवस्था लागू की है। अब हिस्ट्रीशीटरों को प्रत्येक माह दो बार संबंधित थाने में उपस्थित होकर हाजिरी दर्ज करानी होगी। हाजिरी के दौरान आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा और उनकी नवीनतम फोटो भी खींची जाएगी, ताकि उनके रिकॉर्ड को लगातार अपडेट रखा जा सके। इसके साथ ही जिला बदर किए गए अपराधियों और अन्य सक्रिय अपराधियों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। यह भी पढ़ें- जिले के सभी थानों में आयोजित हुई गुंडा परेडविशेष वज्रपात अभियान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में रविवार से जिलेभर में दो दिवसीय विशेष वज्रपात अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का उद्देश्य अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स...