मुजफ्फर नगर, अप्रैल 17 -- मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया। हिस्ट्रीशीटरों को थानों पर बुलाकर सत्यापन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के समस्त थानों पर पंजीकृत हिस्ट्रीशीटरों को थानों पर बुलाकर उनका सत्यापन कराया गया। संबंधित व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों, निवास स्थान, आपराधिक प्रवृत्तियों एवं उनके आचरण के संबंध में गहन जानकारी प्राप्त की गई। सभी हिस्ट्रीशीटरों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त न हों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। इस अभियान के अंतर्गत समस्त ...