रुडकी, मार्च 9 -- मंगलौर। कोतवाली परिसर में सोमवार को क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई गई। इस दौरान हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत दी गई। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को कोतवाली परिसर में बुलाया गया। इस दौरान उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। चेतावनी दी कि किसी ने भी दोबारा अपराध की दुनिया में कदम रखा या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई में कुछ हिस्ट्रीशीटर अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कड़ा रुख अपनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.